

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



स्थान- खटीमा

रिपोर्ट- अशोक सरकार

राज्य में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन शुरू हो गया है | जिसके चलते उधम सिंह नगर जिले के 70 विधानसभा क्षेत्र खटीमा में भी कांग्रेस पार्टी ने आज चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया । बता दें खटीमा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भुवन चंद्र कापड़ी का टिकट सुनिश्चित कर, उन्हें चुनावी मैदान में उतार दिया गया है।


वहीं आज खटीमा में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं महेश जोशी, प्रकाश तिवारी, जसविंदर सिंह, हरीश बोरा और बॉबी राठौर और समर्थकों की उपस्थिति में भुवन चंद्र कापड़ी ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान भुवन चंद्र कापड़ी ने टिकट सुनिश्चित होने पर शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए बताया कि चुनावी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

आने वाला समय परिवर्तन का है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के विगत वर्षों का कार्यकाल पूरी तरह से असफल रहा है। आम जनता महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार, अत्याचार, स्वास्थ्य तथा सड़कों की बदहाल स्थिति से त्रस्त है। जिसको हम चुनावी मुद्दा बनाकर जनता के बीच में जाएंगे जिसके बाद भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।



