

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रुड़की

राज्य में चुनाव की तारीख नजदीक हैं | वहीं अब राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो चुकी हैं | राज्य में पार्टियों के टिकट वितरण के बाद कई दावेदार मायूस भी नजर आये | जिसके बाद कई दावेदार निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं | इसी प्रकरण में रूडकी विधानसभा से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा को भाजपा से एक बार फिर टिकट दिए जाने से नाराज विश्व हिन्दू परिषद् में लबे समय से कार्य कर रहे भाजपा नेता नितिन शर्मा अब निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतर चुके हैं |


नितिन शर्मा विधानसभा चुनाव को लेकर काफी समय से क्षेत्र में मेहनत कर रहे थे और भाजपा से टिकट की मांग कर रहे थे लेकिन भाजपा से टिकट न मिलने से वह काफी नाराज हैं | इसी नाराजगी के चलते भाजपा नेता नितिन शर्मा ने निर्दलीय ही चुनाव में उतरने का निर्णय लिया | चुनावी मैदान में उतरने के बाद उन्होंने रामनगर में व्यापारियों से जनसंपर्क कर चुनाव में हिंदुत्व के नाम पर वोट देने का सभी से निवेदन किया |

बता दें नितिन शर्मा शहर के एक जाने माने व्यापारी है जो पिछले बीस साल से रामनगर में अपना व्यवसाय संचालित करते हैं | इसके अलावा नितिन शर्मा विश्व हिन्दू परिषद् और भाजपा से भी जुड़े हुए हैं | उन्हें भाजपा की विचारधारा का जमीनी नेता माना जाता है | वहीं नितिन शर्मा ने जब से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, तभी से उनके समर्थकों और उन्हें सहयोग करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है | जिसे देख भाजपा नेताओं के भी पसीने छूटने लगे हैं | भाजपा नेता उन्हें मनाने का प्रयास भी कर रहे हैं लेकिन नितिन शर्मा अब निर्दलीय ही चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं |


वहीं नितिन शर्मा ने बातचीत में बताया कि अब वह किसी भी तरह से मानने वाले नहीं है | वह निर्दलीय ही चुनाव लड़ने जा रहे हैं | जब उनसे भाजपा के अलावा किसी और पार्टी से चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया तो उनका कहना है कि किसी और पार्टी में जाकर चुनाव लड़ना या जीतना उनका मकसद नहीं है | भाजपा की विचारधारा उनके खून में है | इसीलिए वह निर्दलीय ही चुनाव लड़ेंगे और चुनाव जीतकर भाजपा की ही विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे |



