

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



आज का राशिफल: मंगलवार 18 जनवरी

मेष


आज का दिन सुख शांति और प्रगतिदायक रहेगा। सुख के साधनों पर आपका धन खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग पाएंगे। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा। कारोबार में दिन लाभप्रद होगा। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा।
वृष


आज किसी छोटे सदस्य को परिवार के सदस्यों से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। आज आप अपने व्यापार में आ रही परेशानियों को भी अपने जीवन साथी से साझा कर सकते हैं। आपको कुछ मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।

मिथुन

आज जीवन साथी को भी कोई उपहार देना चाहते हैं, तो उसमें भी आपको अपनी जेब को ध्यान मे रखकर ही खरीदना बेहतर रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिनमें आपको अपने जीवन साथी के साथ की आवश्यकता होगी।
कर्क

आज आपको अपने किसी प्रिय की तबीयत को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सीनियर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है।
सिंह

आज आपको अपनी जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने पिताजी से बिजनेस के कुछ डीलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आज परिवार में किसी पूजा पाठ हवन आदि पर भी विचार विमर्श हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
कन्या

आज आप अपने किसी परिजन की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। यदि आप अपने जीवनसाथी को आज किसी नये व्यवसाय को कराएंगे, तो उसमें भी आपको भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे।
तुला

आज विद्यार्थियों को अपने पिताजी के कारण शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने का मौका मिलेगा, जो लोग इसी नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं वह उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको बेवजह की चिंता लेने से बचना होगा।
वृश्चिक

आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपको अपनी बहन के विवाह में आ रही बाधा सता रही थी, तो आज आप उसे अपने किसी परिजन की मदद से दूर करते दिखेंगे। आज का दिन वैवाहिक जीवन के लिए आनंदमय रहने वाला है।
धनु

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें आज आपको पेट दर्द, सिर दर्द जैसी समस्या हो सकती है, जिनके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे व अपने कुछ कामों को भी आगे के लिए डाल सकते हैं, लेकिन इसमें आपको ध्यान देना होगा कि आपका कोई कानूनी कार्य ना हो।
मकर

आज आप अपनी माता जी की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। संतान को आज किसी नई नौकरी के मिलने से आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। सायंकाल का समय आज आपको अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपका अपने साले से कोई वाद विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त होगा।
कुंभ

आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। आज आपको अपने किसी मित्र से मिलकर प्रसंता होगी, जिनके साथ आप पुरानी बातें करके पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का विचार बना रहे हैं, उनके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है।
मीन

आज आपको अपने व्यापार की परेशानियों के कारण अपने व्यवहार की मधुरता को नहीं कहना खोना है। यदि आपने ऐसा किया, तो परिवार के सदस्य आपके व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने द्वारा किए गए कार्यों से ना ज्यादा लाभ होगा और ना ही ज्यादा नुकसान।


