

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – ललित जोशी

स्थान – नैनीताल
सरोवर नगरी नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में निर्भीकता से हो रहे निर्माण कार्य में सम्बंधित विभागों ने चुप्पी सादी है । बता दें कि नगर पालिका परिषद के सभासद मनोज जगाती का कहना है कि जहां एक ओर भारी निर्माण कार्य वर्जित है, वहीं दूसरी ओर निर्भीकता से भारी भरकम निर्माण कार्य किया जा रहा है । जिसमें प्रशासन से लेकर सम्बंधित विभागों ने अपनी आँखों को बंद कर लिया है।


उनका कहना यह भी है जो निर्माण कार्य चल रहा है उसकी शिकायत जिला प्रशासन से लेकर प्राधिकरण, यहाँ तक कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर दी गयी है लेकिन कोई भी अधिकारी या कर्मचारी ने इस निर्माण कार्य को रुकवाने की पहल तक नहीं की। इसके विपरीत अगर कोई निर्धन परिवार टिन शेट का भी निर्माण कार्य करता है


तो प्राधिकरण से लेकर सम्बंधित विभाग उसके निर्माण कार्य को रोकने, यहाँ तक कि तोड़ने के लिए तक आतुर हो जाते हैं । उन्होंने कहा कि इन भारी निर्माण कार्यो से पूरे नैनीताल को खतरा है | लेकिन जिला प्रशासन, नगर पालिका, प्राधिकरण,पर्यावरण प्रेमी सभी ने चुप्पी साध रखी है।


