बी.डी.पांडे राजकीय अस्पताल में रोगियों को दिये जा रहे गर्म उपकरण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- ललित जोशी

स्थान- नैनीताल

राज्य में इन दिनों तापमान लगातार गिरता ही जा रहा है | मैदानों में कोहरे तो पहाड़ों में पाले ने ठण्ड और बढ़ा दी है |

वहीं सरोवर नगरी नैनीताल में भी कड़ाके की ठंड के कारण बीच बी.डी. पांडे राजकीय अस्पताल में रोगियों व उनके तीमारदारों के लिये हीटर, गीजर और गरम पानी की व्यवस्था की जा रही है।

साथ ही रोगियों को गर्म कम्बल व रजाई भी दी जा रही है । जिससे रोगियों व तीमारदारों को ठंड से बचाया जा सके। नैनीताल में देर रात पाला पड़ने से सुबह काफी ठंड महसूस की जा रही है।