हरिद्वार में लगे क्राफ्ट मेले का हुआ समापन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – नरेश तोमर

स्थान – हरिद्वार

हरिद्वार के ऋषि कुल मैदान में पिछले 10 दिनों से लग रहे हैं क्राफ्ट मेले का आज समापन हो गया है | पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद दुकानदारों के चेहरे पर हल्की सी मायूसी भी देखने को मिली | वहीं  मेले के आयोजकों का कहना है कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड और देश के अन्य प्रदेशों से आए लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का था |

खासकर उत्तराखंड में कई महिलाओं द्वारा मेले में स्टाल लगाए गए थे, जिससे कि उनको आत्मनिर्भर बनने का मौका मिल रहा है | वहीं अब उत्तराखंड की महिलायें अपने उत्पादक को ऑनलाइन बेच सकेंगे, जिससे कि उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा | ऐसे में उन्होंने कामना की कि अगले साल होने वाले मेले में कोविड का व्यवधान देखने को ना मिले |