

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- दीपक चौहान
स्थान – जसपुर

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रसाशन पूरी तरह सतर्क हो गया है | उत्तरप्रदेश की सीमा से लगे उत्तराखंड बार्डर पर भी सुरक्षा के मद्देनजर खासा इंतजाम कर दिए गए हैं और बॉर्डरो पर भी पी.एस.सी. तैनात कर दी गई है |


जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में भी धर्मपुर बॉर्डर और नादेही बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है | वहीं एडिशनल एस.पी. काशीपुर चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है |


अवैध शराब नशे की तस्करी, अवैध नगदी और कोई भी ऐसी वस्तु जो चुनाव में संवेदनशील हो | उसके लिए सभी बॉर्डर पर पी.एस.सी. के साथ दिन और रात में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और कार्रवाई भी की जा रही है | साथ ही लाइसेंसी भी जमा कराए जा रहे हैं और साथ ही नशे के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है जो भी आचार संहिता का उलंघन करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी |


