

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- संदीप चौधरी
स्थान- रुड़की
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण निर्देशानुसार नशे की रोकथाम को लेकर सभी थाना कोतवाली प्रभारियों के निर्देशित किया गया और भगवानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया | वहीं पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक अभियुक्त अवैध स्मैक के साथ सरचण्डी गाँव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास घूम रहा है | जिसके पास भारी मात्रा में अवैध स्मैक बताई गई | पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया तो पुलिस को एक अभियुक्त सरि चाँदी गांव के इस्लामिक पब्लिक स्कूल के पास रोका गया और उसकी तलाशी ली गई |


जिसके पास से तलाशी के दौरान अवैध स्मैक एवं इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुई जिसको पुलिस थाने लेकर पहुंची और पूछताछ की तो उसने अपना नाम मुकीम पुत्र मकसूद निवासी सिरचण्डी थाना भगवानपुर बताया जब पुलिस ने अवैध स्मैक कहां से लाता है, इस बारे में पूछताछ की तो आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अल्लाह दिया पुत्र जवाद से स्मैक खरीदना बताया जिसको वह छोटी छोटी पुड़िया बना कर नशा करने वाले युवकों को बेचता हूं और खुद भी पीने की बात कबूली | पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के सामने पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया एवं अवैध स्मैक सप्लाई करने वाले अभियुक्त को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है | पुलिस टीम में शामिल थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, उप निरीक्षक आशीष शर्मा, चौकी प्रभारी काली नदी कांस्टेबल बबलू खान, कांस्टेबल देवेंद्र शामिल रहे |



