मालधन चौकी इंचार्ज की लगातार कार्यवाही से अपराधियों में मचा हड़कम्प

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान- मालधन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के द्वारा चलाये जा रहे, अभियान के तहत मालधन चौकी इंचार्ज की कार्यवाही से अवैध कारोबारियों ओर न्यायालय से गैर हाजिर चल रहे अपराधियों में हडकंप मचा हुआ है।

आपको बता दें कि मालधन के नवनियुक्त चौकी इंचार्ज प्रकाश चंद्र मालधन चौकी का कार्यभार संभालते ही फुल एक्शन मूड में नजर आ रहे है| उन्होंने अपराधियों के खिलाफ एक अभियान चलाया है जिसमें अवैध शराब का कारोबार कर रहे, माफियाओं को लगातार गिरफ्तार किया जा रहा हैं| आज नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में सावन सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी तुमड़िया डाम प्रथम को 107 पाउच अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही न्यायालय में लम्बे समय से गैर हाजिर चल रहे दो अभियुक्तों को गुरफ्तार किया गया हैं| जिसमें एक महिला और दूसरा जस्सू पुत्र अतर सिंह निवासी तुमड़िया डाम का हैं जिसको न्यायालय में पेश किया गया हैं।

वहीं प्रकाश चंद चौकी इंचार्ज मालधन ने बताया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल द्वारा लगातार चलाय जा रहे नशे के खिलाफ अभियान में एक अभियुक्त को 107 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरतार किया गया हैं, और माननीय न्यायालय से गैर हाजिर चल रहे दो अभियुक्तों को गिरतार कर न्यायालय में पेश किया गया हैं | यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नही जायेगा ।