आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मालधन चौकी इंचार्ज ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

संवाददाता- सलीम अहमद साहिल
स्थान- मालधन

भारत चुनाव आयोग ने उत्तराखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया | जिसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुकी हैं। आचार सहिंता लगते ही प्रशासन भी अब हरकत में आ गया हैं। एक तरफ जहाँ सरकारी संस्थाओं से सभी राजनैतिक पार्टियों के होर्डिंग को उतार दिए  है,

तो वहीं आज चुनाव को शांति पूर्ण तरीके से निपटाने के लिए मालधन के सभी राजनीतिक पार्टियों के जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर चुनाव को शान्ति पूर्ण तरीके से समाप्त कराने की अपील की है। जिस पर मालधन के  जनप्रतिनिधियों ने चौकी इंचार्ज को चुनाव में पूर्ण रूप से संयोग करने का आश्वासन दिया हैं।

इसी क्रम में किशोरी लाल ने बताया कि प्रकाश चंद दरोगा ने सभी जनप्रतिनिधियों को चुनावी समय में आचार संहिता का पालन करने के लिए बुलाया हैं। हम चुनाव को बिना किसी भेदभाव के शांति पूर्ण रूप से करने को प्रतिबद्ध हैं।