विधानसभा में प्रत्याशियों के चयन को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना
स्थान- खटीमा

उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश की सभी विधानसभाओं में प्रत्याशियों के चयन को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा प्रभारी मयंक गुप्ता ने खटीमा विधानसभा के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच पहुँचकर प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा की। जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी पसंद के प्रत्याशी के चयन के लिए बैलट के माध्यम से अपना मत व राय दिया।

वहीं खटीमा पहुंचे भाजपा प्रभारी मयंक गुप्ता ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि उन्हें प्रदेश संगठन ने  2022 विधानसभा चुनाव में चार विधानसभाओं किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा में प्रत्याशी चयन के लिए रायशुमारी का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि किच्छा,सितारगंज विधानसभाओ में पहले ही पार्टी ने तय प्रक्रिया के अनुरूप प्रत्याशियों के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं की रायशुमारी कर ली गई है। अब नानकमत्ता विधानसभा में रायशुमारी करनी बाकी रह गई है।

खटीमा विधानसभा में आज भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपनी पसंद के विधानसभा प्रत्याशी को बैलट के माध्यम से अपना मत व राय दिया। प्रत्याशी चयन को लेकर पदाधिकारियों के मत व राय के रूप का बैलट बॉक्स प्रदेश कार्यालय में खुलेगा। वहीं प्रत्याशियों के चयन के आधार पर प्रत्याशियों का पैनल भाजपा के सेंटर पार्लियामेंटी बोर्ड के पास जाएगा | जिसके उपरांत सभी विधानसभा में प्रत्याशियों का चयन भाजपा के द्वारा किया जाएगा।