कांग्रेस ने बजाया चुनावी बिगुल, पिथौरागढ़ में किया युवा सम्मेलन का आयोजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- मनीष

स्थान- पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ से कांग्रेस ने युवा सम्मेलन शुरू कर चुनावी बिगुल बजा दिया है। जिला कांग्रेस् कमेटी ने एपीएस चौराहे से नगर में होते हुए मुख्यालय के समीप पौढ़ गांव तक युवा रैली निकाल कर जनसभा का आयोजन किया।

रैली मे युवाओं की उमड़ी भीड़ से कांग्रेस के लोग उत्साहित थे। पिथौरागढ़ विधानसभा से प्रबल दावेदार मयुख महर ने बताया कि पौढ़ क्षेत्र में एक जनसभा का आयोजन किया गया है। जिसमें युवाओं ने बढ़–चढक़र हिस्सा लिया। वहीं मयूर महर ने कहा कि हमने 2022 में होने वाले चुनाव का शखंनाद हो चुका है।

उसमें हमारे युवक, युवतियां बढ़–चढक़र भाग ले रहे हैं और उनमें पार्टी के प्रति उत्साह भी नजर आ रहा है वह पूरी निष्ठा से कार्यों में जुटे हैं। तो वहीं उन्होंने भाजपा सरकार निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार से निःसंदेह भयावहक स्थिति बन चुकी है । अब हम भाजपा की डबल इंजन सरकार को उखाड़ फेंक कर, अपने भविष्य को सुखद बनाएंगे।