

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- विशेष शर्मा

स्थान- बाजपुर

विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद कांग्रेस और भाजपा चुनाव जीतने के लिए लगातार एड़ी चोटी का जोर लगाती दिखाई दे रही है। यही कारण है कि कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा विशाल रैली और जनसभा कर जनता को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रही है। इसी के चलते भाजपा द्वारा निकाली जा रही विजय संकल्प यात्रा बाजपुर पहुंची |

जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत किया। बता दें कि प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विजय संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इसी के चलते भाजपा की विजय संकल्प यात्रा विशाल बाइक रैली के साथ बाजपुर पहुंची | जहां बाजपुर में विजय संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। विजय संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा के सांसद अजय भट्ट समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए |


अजय भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा विकास कार्यों को गति देने का काम किया है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर है साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में घोटालों पर पूरी तरह रोक लगी है।



