पवन चौहान के नारों से गूंजा लालकुआं, विधानसभा में चौहान ने निकाली विशाल रैली

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

स्थान-  लालकुआं

आचार संहिता लागू होने में अभी समय है | ऐसे में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली शुरू हो गई है | जिसका प्रारंभ आज भाजपा से दावेदारी कर रहे क्षेत्र के पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने नगर में जबरदस्त रैली निकालकर किया |  प्रदर्शन के दौरान चौहान ने पार्टी हाईकमान को संदेश दिया कि इस बार उन्हें नजरअंदाज किया तो परिणाम ठीक नहीं होंगे।

सैकड़ों की संख्या में रैली में शामिल लोगों ने जोरदार नारों के साथ पवन चौहान को अपना समर्थन दिया | साथ ही रैली में शामिल लोग हाथों में पवन चौहान की फोटो लगी तख्तियां एवं भाजपा के झंडे पकड़े हुए थे। रैली संपूर्ण नगर में घुमाई गई | रैली के बाद नगर में रैलियों का सिलसिला शुरू हो गया है | वहीं आगे भी भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प रैली निकाली जा रही है, जिसमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी सहित कई वरिष्ठ नेता होंगे।

इधर कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। परंतु लगता है इस बार भारतीय जनता पार्टी में टिकट का बहुत अधिक प्रतियोगिता है। और इस बार लालकुआं से पहली बार भाजपा के नेता पवन चौहान ने जबरदस्त दावेदारी पेश कर दी है।