विजय संकल्प यात्रा पहुंची जसपुर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान- जसपुर 

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर विधानसभा पहुंची जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत किया | वहीं विजय संकल्प यात्रा जसपुर मुख्य मार्ग होते हुए महूडाबरा नगर पंचायत के शगुन मंडप पहुंची | इस दौरान जगह-जगह  यात्रा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया |

वहीं शगुन मंडप पहुँचकर केंद्रीय रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने एक जन सभा को संबोधित किया और मंच के माध्यम से उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी बताई | इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विनय रुहेला, शीतल जोशी, मनोज पाल और अन्य कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे |

वहीं  केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने बताया कि इस संकल्प यात्रा के माध्यम से जनता के लिए यह ही संदेश है कि जो भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है, उसका सही मूल्यांकन हो और जो हमारे बारे में गलत जानकारी दे रहे हैं उसकी सही तस्वीर हम जनता के सामने रख रहे हैं | उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने मन बना लिया है एक बार फिर 2022 में प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी |