मालधन में खनन माफियाओं के हौसले हुए बुलंद, खुले आम कर रहे अवैध खनन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- सलीम अहमद साहिल

स्थान- मालधन

मालधन हमेशा ही अवैध खनन को लेकर सुर्खियों में रहा हैं। बता दें कि प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी डिवीजन रामनगर बलवन्त सिंह शाही मालधन टूरिस्ट गेट के उद्घाटन के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे ।

उन्होंने देखा कि आमपोखरा रेंज मालधन ढेला नदी में खुलेआम पोप लाइन मशीन से अवैध खनन किया जा रहा था। बलवन्त सिंह शाही ने मौके पर पहुँच कर अवैध खनन कर रही पोप लाइन मशीन को अपने कब्जे में ले लिया । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस अवैध खनन के काले कारोबार में खनन माफियाओ के सफेद पोश और वन विभाग के ही कुछ आलाधिकारियों की क्षय हैं। उन सफेद पोसो ओर वन के उच्चधिकारियों की मिली भगत से मलधान में अवैध खनन का काला कारोबार जोरो से चल रहा हैं।

वहीँ इस पर बलवन्त सिंह शाही ने बताया कि जब मैं उद्घाटन के लिए आ रहा था तो मैने देखा कि एक पोप लाइन मशीन द्वारा अवैध खनन चल रहा था | जिस पर मैंने मौके पर ही स्टाफ को बुलाया और मशीन को सीज कर दिया | मामले की जाँच की जायेगी और जो भी दोषी होगा उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।