

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- सलीम अहमद साहिल

स्थान- मालधन

तराई पश्चिमी डिवीजन रामनगर रेंज दक्षिणी फाटो से एक नया सफारी जॉन “परिस्थितिकीय पर्यटन क्षेत्र फाटो” के नाम से मालधन में खोला गया । इस पर्यटन क्षेत्र को खोलने की तैयारियां लम्बे समय से चल रही थी।

पर्यटन क्षेत्र का उदघाटन विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया । नए जॉन में घूमने आए सैलानियों की जिप्सियों को विधायक और प्रभागीय वनाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर सफारी के लिए रवाना किया। पर्यटन क्षेत्र में सैलानियों को लुभाने के लिए एक ट्री हाउस का भी निर्माण कराया गया हैं। जो कि देखने मे बहुत ही खूबसूरत हैं। नए सफारी जोन के पहले ही दिन ट्री हाउस सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बना रहा हैं। आने वाले समय में नया टूरिस्ट जॉन खुलने से मालधन में रोजगार के नए स्रोत खुलेंगे।


वहीं बलवन्त सिंह शाही ने बताया कि दो जनवरी 2022 को इको टूरिज्म जॉन फाटो को आम जनता के लिए खोल दिया गया हैं । जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया । इको टूरिज्म जॉन में 80 जिप्सी दो पालियों में चलेगी, 40 सुबह को और 40 शाम की शिप्ट में चलेगी। इसके अलावा इसमें ट्री हाउस, वाच टॉवर, ग्रास लैंड, आदि सैलानियों के आकर्षण के केंद्र हैं।



