

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




आज का राशिफल : 31 दिसम्बर 2021

.मेष


आज के दिन विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज यदि आप किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आज आप अपनी संतान के लिए कुछ कपड़े, मोबाइल आदि खरीदे, तो उसमें जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके ही ले अन्यथा कोई वाद विवाद हो सकता है।
.वृष


आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि अब कुछ समय बाद उनकी शादी का समय आने वाला है, जिसके कारण उनकी व उनके परिवार के सदस्यों की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको भावनाओं में बहकर किसी भी निर्णय को लेने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा किया, तो आपके विरोधी भी आपकी इस कमजोरी का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको सतर्क कर रहना होगा।

.मिथुन

आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए सुखद रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों के कुछ मित्र भी उनके शत्रु बने नजर आएंगे, जिन्हें देखकर उन्हें हैरानी होगी। आज आप अपने ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने के लिए अपनी माताजी को लेकर जा सकते हैं। आज आप अपने परिवार के बच्चों के लिए कोई गिफ्ट आदि खरीद सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब पर ध्यान रखना होगा।
.कर्क

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी धर्म-कर्म के प्रति रुचि भी बढी नजर आएगी, जिसके कारण आपका लोगों से मिलना जुलना भी लगा रहेगा। यदि आप आज किसी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान होकर जाना होगा, क्योंकि उसमें कोई दुर्घटना होने का भय बना हुआ है, इसलिए अभी कुछ समय के लिए रुक जाए, तो बेहतर होगा कि आज आपको किसी की मदद करते समय ध्यान देना होगा कि उसमें आपका स्वार्थ ना समझे, इसलिए आज किसी के मामले में सोच समझकर ही बोले, तो बेहतर रहेगा।
.सिंह

आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए उत्तम रहेगा। उन्हे कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज उन्हें पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसे कोई सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन करेंगे। विद्यार्थी आज अपनी शिक्षा में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए अपने किसी सीनियर से मदद ले सकते हैं।
.कन्या

आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रहने वाला है। आज आपको अपने किसी परिजन से धोखा मिलने के कारण परेशान रहेंगे, जिसके कारण काम पर भी ध्यान नहीं देगे और अपने कुछ कामों को आगे के लिए टाल भी सकते हैं, इसलिए आज आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपके कोई जरूरी कार्य भी लटक सकते हैं।
.तुला

आज का दिन आप अपने व्यापार की उलझनों को सुलझाने में ही व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने व्यापार की कुछ पुरानी रुकी हुए डीलों को फाइनल करने के लिए उन लोगों से मिलेंगे, जिन लोगों के मिलने से आपको लाभ से अवसर मिलते रहेंगे, जिसके कारण आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।
.वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने बड़े भाई बहनों के लिए कोई गिफ्ट आदि मंगवा सकते हैं, जिसके कारण यदि उनके साथ आपका कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा। आज आप अपनी माता जी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिनसे आप अपने मन की बात साझा करेंगे और अपने मन का बोझ हल्का करेंगे।
.धनु

आज का दिन आपके करियर के लिए उत्तम रहेगा, लेकिन नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, उन्होंने किसी और नौकरी के लिए यदि आवेदन किया था, तो आज उन्हें भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो उन्हें दूसरी नौकरी में जाना ही बेहतर रहेगा।
.मकर

आज का दिन आपको हर मामले में भाग्य का भरपूर साथ मिलता दिख रहा है। यदि आज अपनी संतान व अपने जीवनसाथी को भी कोई नया कारोबार करवाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी आज भी उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के लिए सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण वह आपसे प्रसन्न रहेंगे व सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।
.कुंभ

आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ा कष्ट हो सकता है, जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा। आज बाहर के खानपान से आपके पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है, जिसके खराब होने से आपको पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए आपको बाहर के खाने से परहेज रखना होगा। संतान को आज सामाजिक कार्य करते देख आपके मन में प्रसन्नता होगी।
.मीन

आज का दिन आपके लिए शुभ रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप आज अपने घर से दूर किसी संपत्ति खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसके क्रय विक्रय कर रहे पहलुओं को स्वाधीनता जांच ले, नहीं तो भविष्य में आपको उसमें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


