देवर-भाभी फिर हुए आमने-सामने, कौन होगा विधायक, पढ़ें पूरी ख़बर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रूड़की

आगामी 2022 विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गयी हैं । सभी राजनीतिक पार्टियों के संभावित प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। वहीं रूड़की क्षेत्र की भगवानपुर विधानसभा में एक बार फिर देवर-भाभी आमने सामने हैं। जहाँ एक ओर 2017 में भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़े पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश हाल ही में भाजपा का दामन छोड़ बसपा के हाथी पर सवार हो गए हैं तो वहीं भगवानपुर विधानसभा से दो बार की कांग्रेस से विधायक उन्ही की भाभी ममता राकेश भी चुनावी मैदान में विकास कार्यों के नाम पर जीत का दम भर रही हैं।

वहीं मौजूदा कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने अपने देवर सुबोध राकेश पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि सुबोध राकेश दलबदल की राजनीति करते हैं जिसे अब क्षेत्र की जनता भी समझ चुकी है। उन्होने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया था  2017 विधानसभा चुनाव में उसी कांग्रेस पार्टी को छोड़ वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे लेकिन मोदी लहर में भी सुबोध राकेश जीत नही पाए थे और अब एक बार फिर दलबदल की राजनीति करते हुए उन्होंने 2022 चुनाव में अब हाल ही में भाजपा छोड़ बसपा में शामिल हो गए | जिससे उनकी मानसिकता का पता चलता है पर अब क्षेत्र की जनता उन्हें समझ चुकी है। उन्होने आज भगवानपुर में हो रही बसपा की रैली पर भी कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सुबोध राकेश ने विशाल रैली का दम भरा था लेकिन वह अपने दावे पर भी खरा नहीं उतर पाए हैं । 

साथ ही साथ उन्होंने कहा कि भगवानपुर क्षेत्र की जनता विकास के नाम पर अपना जनप्रतिनिधि चुनने वाली है और उन्हें पूरा विश्वास है कि 2022 में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को लेकर एक बार फिर जनता उन्हें चुनकर विधानसभा भेजने का कार्य करेगी और उत्तराखंड में भी कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि देवर भाभी की जंग में विधानसभा भगवानपुर में किसके सिर पर जीत का ताज होता है।