सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला, पढ़ें पूरी ख़बर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर-अशोक सरकार

स्थान-खटीमा

उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में सपा प्रभारी तथा खटीमा विधानसभा सीट से संभावित प्रत्याशी विजय पाल उर्फ विक्की के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया तथा मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए । बता दें कि विधानसभा चुनाव नजदीक है, वहीं सभी राजनीतिक दलों की चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं ।

इसी कड़ी में आज समाजवादी पार्टी के प्रभारी और खटीमा विधानसभा सीट के संभावित प्रत्याशी विजय पाल उर्फ विक्की ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया तथा बीजेपी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारे लगाए। वही विक्की ने बताया कि भाजपा सरकार मे महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा अत्याचार समय चरम सीमा पर है। किसानों को उनकी फसलों का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है।

आम जनता त्रस्त है और भाजपा सरकार कोरोना का भय दिखाकर आम जनता को गुमराह कर रही है तथा अपना उल्लू सीधा करने में लगी हुई है । वहीं उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भाजपा को उखाड़ फेंकना है तथा प्रदेश के साथ ही पूरे देश में परिवर्तन लाना है । आम जनता भी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त होकर आज परिवर्तन के मूड में है।