कछुओं की तस्करी का मामला आया सामने, 173 जिंदा कछुए पकड़े

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर-अशोक सरकार

स्थान-खटीमा

खटीमा में कछुओं की तस्करी का मामला सामने आया है । कस्टम विभाग ने एक इनोवा कार में 173 जिंदा कछुआ को पकड़कर खटीमा वन विभाग के हवाले किया। जिसके बाद खटीमा वन विभाग ने अज्ञात तस्करो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जिंदा कछुआ को नानक सागर में छोड़ने की न्यायालय से अनुमति मांगी ।

बता दें कि वन विभाग के लाख प्रयासों के बावजूद भी वन्यजीवों की तस्करी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खटीमा कस्टम विभाग ने कल रात चेकिंग के दौरान एक इनोवा कार को पकड़ा। जबकि कार के अंदर सवार चार लोग भागने में सफल रहे। तलाशी के दौरान कस्टम विभाग को कार के अंदर 4 बंद बोरे मिले जिनके अंदर कछुए भरे हुए थे। कस्टम विभाग ने खटीमा वन विभाग को इनोवा कार व जिंदा 173 कछुए सुपुर्द किए हैं। खटीमा वन विभाग ने न्यायालय से जिंदा कछुआ को नानक सागर में छोड़ने की अनुमति मांगी है।

वहीं खटीमा वन क्षेत्राधिकारी कैलाश मनराल ने मीडिया को बताया कि कस्टम विभाग द्वारा एक इनोवा कार और 173 जिंदा कछुए उन्हें सौंपे गए हैं। वन विभाग द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है साथ ही एआरटीओ रुद्रपुर को पत्र लिखकर इनोवा कार के असली मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वही जिंदा कछुआ को नानक सागर में छोड़ने के लिए अदालत से अनुमति मांगी गई है।