

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्ट- अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर

देश में भले ही कृषि आंदोलन खत्म हो चुका है लेकिन राकेश टिकैत आज भी किसानों समस्याओं से सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं। अलग-अलग राज्यों का भ्रमण करते हुए राज्य सरकारों से किसानो की समस्याओं को उजागर करके उनको दूर करने की मांग कर रहे हैं | आपको बता दें कि राकेश टिकैत का आज काशीपुर दौरा था ।

जहां राकेश टिकट का किसानों ने द्वारा जोरदार स्वागत किया | राकेश टिकैत का कहना है कि उत्तराखंड में किसानों के हालात बुरे हैं पहाड़ों पर किसानों का पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा | मैदानी क्षेत्रों में किसानों का बकाया सरकार द्वारा दिया नहीं जा रहा, शुगर मिले बंद है। किसानों को ट्रांसपोर्ट सब्सिडी मिलनी चाहिए | साथ ही पहाड़ पर रहने वाले किसानों के लिए हिल पॉलिसी की मांग भी टिकैत ने की |



