स्थानीय जनता के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है रामनगर पुलिस, जानिए पूरी वजह

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- सलीम अहमद साहिल

स्थान-रामनगर

रामनगर पुलिस इन दिनों कॉर्बेट पार्क में बाहर से आ रहे सैलानियों और टैक्सी चालकों की लगातार मदद कर सैलानियों और स्थानीय जनता के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं | बता दें कि सुनील वर्मा टैक्सी चालक दिल्ली निवासी रामनगर कुछ टूरिस्टों को लेकर रामनगर पहुँचे थे। टूरिस्ट टैक्सी चालक को यह कहते हुए फरार हो गए कि तुम रुको अभी किराये के पैसे देते हैं। सुनील वर्मा ने काफी इन्तजार किया लेकिन टूरिस्ट जब  पैसे देने नहीं लौटे तो सुनील द्वारा इसकी सूचना रामनगर पुलिस को दी गई |

जिसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई और चालक के साथ धोखाधड़ी कर रहे टूरिस्ट को ढूंढ़कर चालक को उसके पैसे दिलाये गए | जिसके बाद चालक ने फूलों का बुके देकर कोतवाल अरुण कुमार सैनी का धन्यवाद किया। दूसरी घटना 2 दिन पूर्व की जयेता दत्ता और मनोज कुमार निवासी चेन्नई ,तमिलनाडु ने बंजारा ट्रैवल्स के एजेन्ट रमेश जोशी को जिम कार्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला रेंज में अपने 10 साथियों के साथ घूमने के लिए दिनांक 25 और 26 की ईमेल के माध्यम से बुकिंग करायी गयी थी । जिसके लिए दिनांक 28 को रमेश जोशी को गूगल पे के माध्यम से 37500 रुपये एडवान्स दिये गये थे । परन्तु रमेश जोशी द्वारा जिम कार्बेट में बुकिंग नहीं की गयी और न ही रुपए वापिस किए गए। सम्पर्क करने पर रमेश जोशी द्वारा अपना मोबाइल नम्बर बन्द कर दिया गया ।

जयेता महेता द्वारा इसकी शिकायत कोतवाली रामनगर में की गयी। जिस पर कोतवाल अरुण कुमार सैनी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए बंजारा ट्रैवल्स का पता लगाकर रमेश जोशी को थाने लाया गया ओर बुकिंग हेतु लिए गये 37500 रुपये वापिस दिलाये गये । जिसकी शिकायतकर्ता द्वारा प्रशंसा की गयी तथा उत्तराखण्ड पुलिस को धन्यवाद दिया ।