

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एकदिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे | जहाँ उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड को 17,500 करोड़ की सौगात दी | पीएम मोदी ने आज हल्द्वानी में 23 परियोजनाओं का शिलान्यास किया |
आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पीएम मोदी की यह रैली भाजपा के लिए बड़ी जीत साबित हो सकती है | पीएम मोदी ने अपने भाषण में जनता की मुलभूत सुविधाओं पर ध्यान केन्द्रित करते हुए विपक्षी दलों के लिए मुश्किलें कड़ी कर दी | पीएम मोदी ने अपने भाषण में पहाड़ की समस्याओं से लेकर बिजली, पानी, स्वास्थ्य जैसे कई मुद्दों पर अपनी बात कही |


*पीएम मोदी के भाषण के मुख्य बिंदु*

. विकास
मोदी ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा की पुरानी सरकारों ने सिर्फ जनता को लुटने का काम किया | उन्हें जनता से कोई मतलब नहीं था | शायद इसीलिए वह योजनाओं का शिलान्यास करके भूल जाते थे | जिन योजनाओं के शिलान्यास के आज मैं यहाँ आया हूँ वह 1976 में हुई थी | आज 4 दशक बाद भी प्रदेश का विकास नहीं हो पाया | पुरानी सरकारों ने सिर्फ अपना विकास किया न कि जनता का |
. टूरिज्म
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि राज्य के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण टूरिज्म है | आज अपनी विकास की परियोजनाओं की मैंने घोषणा की है उससे राज्य में आने वाले पर्यटकों का राज्य पर विश्वास और बढेगा | पर्यटन बढ़ने से राज्य के युवाओं के साथ-साथ राज्य का राजस्व में भी बढोत्तरी होगी | इसके अलावा राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी खुलेंगे |

. किसान
अपने भाषण में पीएम मोदी ने किसानों पर भी कई अहम बात की | उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों को पिछले चार दशकों से ठगा जा रहा है | उन्हें सिंचाई के लिए बिजली, पानी उपलब्ध नहीं था लेकिन डबल इंजन की सरकार किसानों की उन्नति के लिए लगातार प्रयासरत है |
. सेना
पीएम मोदी ने कहा कि इस राज्य ने देश की सेना को कई वीर दिए हैं | विपक्ष ने हमेशा ही सेना को उनकी सुविधाओं से वंचित रखा | जिसमे बुलट प्रूफ जैकेट हो या फिर सेना को करारा जवाब | लेकिन हमारी सरकार ने हमेशा सेना का मनोबल बढ़ाया है | और डबल इंजन की सरकार हमेशा सेना के साथ खड़ी है |

. स्वास्थ्य
पीएम मोदी ने पहाड़ों की खराब स्थिति और परेशानियों को प्रमुखता से उठाया | पीएम ने कुमाऊं सेटेलाइट एम्स के साथ hi पिथौरागढ़ जगजीवन राम अस्पताल की घोषणा भी की | उन्होंने कहा कि पहाड़ हो या मैदान हर जगह सभी उचित स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलनी चाहिए | साथ hi उन्होंने कहा अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य भी शीघ्र पूरा होगा | अब राज्य के किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना होगा |
. आल वेदर रोड
अपने भाषण में मोदी ने कहा की पहाड़ों पर चीन सीमा तक आल वेदर रोड का जाल बिछाया जा रहा है | सड़क बनने से सेना और आम लोगों के साथ-साथ पर्यटन को भी लाभ मिलेगा | राज्य के व्यापारियों को भी सामान के क्रय-विक्रय में सहूलियत मिलेगी |

. युवा
मोदी ने अपने भाषण में पहाड़ की जनता की नस को पकड़ा | उन्होंने कहा पहाड़ की सबसे बड़ी समस्या यहाँ का पलायन है | उन्होंने कहा अगर प्रदेश का इन्फ्रास्ट्रक्चर मजूब होगा तो प्रदेश का युवा पलायन नहीं करेगा | साथ ही उन्होंने बताया की हमने लोन लेने के लिए बैंकों के दरवाजें खोल दिए हैं | अब युवाओं को रोजगार के लिए अन्य राज्यों में नहीं जाना होगा | पहाड़ों से लेकर मैदानों तक रोजगार ही रोजगार होगा |


