बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अरविंद का हुआ भव्य स्वागत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उधम सिंह नगर ज़िले के खटीमा विधानसभा में उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश प्रभारी बसपा,जिला पंचायत सदस्य खटीमा, उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष जिला पंचायत संगठन अरविंद कुमार ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी के समक्ष कांग्रेस में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण कर ली है।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अरविंद कुमार का भव्य स्वागत सम्मान किया गया। वहीं अरविंद कुमार ने बताया कि काफी लंबे समय से मैं बहुत ईमानदारी और निष्ठा से बसपा मे कार्य करता रहा लेकिन पार्टी के कुछ लोगों की कार्यशैली और गतिविधियों से क्षुब्ध होकर आज मैंने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। वहीं उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने बताया कि बसपा के आज एक युवा नेता अरविंद कुमार बसपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं जिनकी आम जनता में बहुत अच्छी पकड़ है । जिनके आने से निश्चित रूप से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी और भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ने के लिए ताकत मिलेगी। आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत तथा सम्मान किया है।