ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तराखंड को विकास का दशक बनाने पहुंचे पीएम मोदी हल्द्वानी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना  

स्थान – हल्द्वानी

आज पीएम मोदी उत्तराखंड को विकास का दशक बनाने हल्द्वानी पहुंचे हैं | पीएम मोदी हल्द्वानी के विकास के लिए 2000 करोड़ की योजनायें लायेंगे | साथ ही हल्द्वानी की सड़कों, पानी, बिजली की व्यवस्थाओं में भी सुधार होगा | बता दें की पीएम मोदी ने उत्तराखंड को 17 हजार 500 करोड़ की लागत के साथ 23 परियोजनाओं सौगात के रूप में दी है | पीएम मोदी ने आज 23 परियोजनाओं का उद्घाटन किया है |

*पीएम मोदी के भाषण के मुख्य बिंदु*

. 23 प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन, शिलान्यास किया  

. 17 हजार 500 करोड़ की योजानाओं का लोकार्पण

. उत्तराखंड में बढ़ेगी आवागमन की सुविधा

. हल्द्वानी के विकास के लिए लायेंगे 2000 करोड़ की योजनायें

. हल्द्वानी की खस्ता हालतों में होगा सुधार

. पहाड़ों को विकास से रखा गया वंचित

. सरकारी योजनाओं से महिलाओं को मिल रहा लाभ

. 9000 करोड़ रूपए की लागत से सड़कों का निर्माण

. किसानों को मिलेगी सिंचाई की सुविधा

. स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

*किन जिलों को मिली सौगात*

. ऋषिकेश: सेटेलाइट सेंटर

. उधम सिंह नगर: एम्स

. पिथौरागढ़: मेडिकल कॉलेज

विपक्ष पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा की पुरानी सरकारों ने सिर्फ उत्तराखंड को लूटने का काम किया है | साथ ही उन्होंने पहाड़ों को विकास से भी वंचित रखा | पुरानी सरकार ने टूरिज्म पर भी ध्यान नहीं दिया | लेकिन अब हमारी सरकार ने टूरिज्म को बढ़ावा दिया है | विपक्ष ने विकास की योजनाओं को ४ दशक तक लटकाए रखा |