

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- (ललित जोशी-सहयोगी धर्मा चन्देल)

स्थान- नैनीताल

जनपद नैनीताल के डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कुमाऊँ मण्डल आयुक्त दीपक रावत ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मरीजों व तीमारदारों से वार्ता की चिकित्सालय में भोजन, दवाएं आदि की जानकारियां ली। उन्होने निरीक्षण दौरान आईसीयू वार्ड, डायलिसिस, एसएनसीयू, आपातकालीन विभाग, एचआईवी-एआरटी सेन्टर, रेडियोलॉजी, ओपीडी, फार्मेसी आदि का निरीक्षण कर चिकित्सालय व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

रावत ने कहा जो रेन बसेरा बन्द पड़ा हुआ है। इसको खुलवाने के प्रयास किये जायेंगे । आयुक्त ने आईसीयू वार्ड के बाहर व इमजेन्सी में रखे बायो मेडिकल वेस्ट को निर्धारित समय से निस्तारित कराने के निर्देश दिये। प्राचार्य डॉ. अरूण जोशी ने बताया समय से बायो वेस्ट को निस्तारित किया जाता है। आयुक्त ने शौचालयों का निरीक्षण किया तथा शौचालयों की साफ-सफाई व सुचारू पानी की व्यवस्था भी कराने के निर्देश भी मौके पर दिये।आयुक्त रावत ने आपातकालीन विभाग का तथा डयूटी रोस्टर का भी निरीक्षण किया ।


उन्होंने आयुष्मान कार्ड काउन्टर पर जानकारियां ली । वहीं उन्होंने पाया कि आयुष्मान कार्ड धारकों को दी जाने वाली सारी सुविधाएं मिल रही है। आयुक्त ने आपातकालीन विभाग की फार्मेसी में उपलब्ध दवाओं व स्टॉक का भी निरीक्षण का भी निरीक्षण कर पंजिका से दवाओं का मिलान करवाया। उन्होंने आईपीडी के साथ ही ओपीडी का भी निरीक्षण किया।



