कुएं में फसें गुलदार को वन विभाग ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

उधम सिंह नगर ज़िले के तराई पश्चिम वन प्रभाग के जसपुर के गांव कासमपुर में गुलदार के एक खेत के कुए में गिरने के बाद हड़कंप मच गया | जिसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई | सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर गलदार का रेस्क्यू करने में जुट गई |

बता दें कि यह पूरा मामला काशीपुर वन रेंज के जसपुर कासमपुर गांव का है | जहाँ आज सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों में काम करने के लिए निकले तो खेत मे कुएं के अंदर एक गुलदार को देखा जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी | सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया और आनन फानन में वन विभाग की टीम मौके पर पहुचकर गुलदार के रेस्क्यू में जुट गई |

कई घंटो की मसक्कत के बाद गुलदार का रेस्क्यू किया गया | वहीं गुलदार की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई जिसके बाद गुलदार को देखने के लिए सैकड़ों की तादात में लोग इकट्ठा हो गए |  वहीं तराई पश्चिम वन प्रभाग के डी एफ ओ बलवंत सिंह साही ने बताया कि गुलदार की सूचना मिली थी जिसके बाद टीम मौके पर पहुंच गई थी |

वही ट्रेंकुलाइज के भी विभाग से आदेश मिल गए थे लेकिन जाल की मदद से रेस्क्यू कर लिया गया है और पिंजरे में बंद कर लिया गया है, जिसे मेडिकल परीक्षण के बाद जंगल मे छोड़ दिया जाएगा |