गुरु नानक सेवादल से जुड़े सिख समाज के लोगों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, जानिए पूरी वजह

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- विशेष शर्मा

स्थान- बाजपुर

बाजपुर के तहसील कार्यालय में गुरु नानक सेवादल से जुड़े सिख समाज के लोगों ने ज्ञानदीप ग्लोबल स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गुरु नानक सेवा दल से जुड़े लोगों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बता दें कि बाजपुर के तहसील कार्यालय में गुरु नानक सेवादल के अध्यक्ष महकराज सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोग तहसील कार्यालय में एकत्र हुए।

जहां लोगों ने बीते दिन बाजपुर के दोराहा स्थित ज्ञानदीप ग्लोबल स्कूल द्वारा सिख परंपराओं के खिलाफ छोटे साहिबजादो व माता गुजर कौर पर नाटक कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए तहसीलदार राजेंद्र सनवाल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गुरु नानक सेवा दल से जुड़े लोगों ने ज्ञानदीप ग्लोबल स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं गुरु नानक सेवा दल के अध्यक्ष महक राज सिंह ने कहा कि ज्ञानदीप ग्लोबल स्कूल द्वारा सिख समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है, जिससे सिख संगत में विरोध पनप रहा है।