राज्यपाल ने दी ओपन विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्नातक की उपाधि

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी में आज ओपन महाविद्यालय के छठ वीं दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने शिरकत की | वहीं राज्यपाल ने ओपन विश्वविद्यालय में स्नातक की उपाधि के लिए बी.ए. के 9626, बी.बी.ए. के 8, बीकॉम के 774, बीएचएम के 152, बीटीएस के दो, बीएनके 235, बीएससी के 104, बीसीए के 35, बी.एड. के 110 तथा बी.एड. स्पेशल के 10 लोगों को स्नातक की उपाधि दी |

वहीं उत्तराखंड के अंदर प्रोत्साहित कार्य को लेकर नैनीताल और पिथौरागढ़ के दो व्यक्तियों को राज्यपाल ने उपाधि दी | वहीं राज्यपाल ने कहा कि कोविड नियमों का पालन हम सभी को करना चाहिए और इससे लड़ने के लिए हमें एक साथ मिलकर एक परिवार की तरह कोरोना को हराना है |

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी 30 तारीख को भारत के प्रधानमंत्री की रैली में वह कोई-न-कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं क्योंकि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री का लगाव काफी रहता है |

जब भी एह आते हैं कुछ-न-कुछ घोषणा वह उत्तराखंड के लिए करके जाते हैं | 30 तारीख को भी वह कोई ना कोई बड़ी घोषणा उत्तराखंड वासियों के लिए करके जाएंगे |