सीएम धामी ने किया कुशल रोजगार मेले का शुभारंभ

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान-  हल्द्वानी

हल्द्वानी में आज भारत सरकार द्वारा आयोजित कुशल रोजगार मेले का शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया | वहीं मेले के अंदर लगभग 60 से अधिक कंपनियों ने प्रतिभाग किया और उत्तराखंड के युवक-युवतियों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरियां दी |

वहीं पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस रोजगार मेले के माध्यम से उत्तराखंड के बेरोजगारों को रोजगार का अवसर मिलता है और आज इसी क्रम में हमारी सरकार द्वारा इस मेला आयोजन किया जा रहा है जिसमें लगभग 60 कंपनियों को बुलाया गया है जो कि उत्तराखंड के युवक-युवतियों को रोजगार देंगे |

वहीं मेले में आए बेरोजगारों का कहना था कि हम काफी समय से परेशान हो रहे थे, नौकरी नहीं मिल पा रही थी | भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे कुशल रोजगार मेले में आज हम सभी को नौकरी मिली है, हम काफी खुश हैं और भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद करना चाहते हैं |