

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- विशेष शर्मा
स्थान- बाजपुर
बाजपुर के ग्राम इटव्वा में ट्रांसपोर्ट यूनियन से जुड़े लोगों ने पहाड़ी क्षेत्रों में पोकलैंड मशीन से हो रहे खनन के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और खनन सामग्री लेकर आ रहे वाहनों को रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने इटव्वा चौराहे पर जमकर नारेबाजी की और सरकार से पोकलैंड मशीन से हो रहे खनन को बंद कराने की मांग की। बता दें कि पहाड़ी क्षेत्रों में पोकलैंड मशीन से हो रहे खनन के विरोध में बाजपुर में लगातार ट्रांसपोर्ट यूनियन से जुड़े लोगों द्वारा जमकर विरोध किया जा रहा है।


इसी के चलते ट्रांसपोर्ट यूनियन से जुड़े लोग इटव्वा चौराहे पर एकत्र हुए। जहां ट्रांसपोर्टरों ने पहाड़ी क्षेत्रों में हो रहे खनन के विरोध में स्थानीय प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीँ ट्रांसपोर्टरों ने पहाड़ी क्षेत्रों से खनन सामग्री लेकर आ रहे वाहनों को रोक लिया और मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही बन्नाखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक न सुनी और सरकार से पोकलैंड मशीन से हो रहे खनन को बंद कराने की मांग की। इस दौरान ट्रांसपोर्ट यूनियन से जुड़े लोगों ने कहा कि पोकलैंड मशीन से हो रहे खनन से क्षेत्र के लोगों को काफी नुकसान हो रहा है और क्षेत्र के स्टोन क्रेशर स्वामी मनमाना रेट लगा रहे हैं जिससे ट्रांसपोर्टरों के सामने रोजी-रोटी का संकट मंडराने लगा है साथ ही उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।



