चिन्यालीसौड़ में भुवनेश्वरी देवी शरदोत्सव मेले का हुआ समापन, नेगीदा के गीतों से मंत्रमुग्ध हुए लोग

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- दीपक नोटियाल
स्थान- उत्तरकाशी

चिन्यालीसौड़ में भुवनेश्वरी देवी शरदोत्सव मेला नरेंद्र सिंह नेगी व मीना राणा के लोक गीतों से मंत्रमुग्ध हुये दर्शक चिन्यालीसौड़ के आर्च ब्रिज देवी सौड़ में शुक्रवार को माँ भुवनेश्वरी देवी शरदोत्सव मेले के समापन के बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने दीपप्रज्वलन कर मेले में आये उत्तराखंड के लोक गायक गढ़रतन डॉक्टर नरेंद्र सिंह नेगी और स्वर कोकिला मीना राणा टीम का स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने माँ भुवनेश्वरी देवी शरदोत्सव में सभी आवगतकों का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि मेले हमारे लोकसंस्कृति के संरक्षक है। मेले के मुख्य आकर्षक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी अपनी पूरी टीक के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। नेगीदा ने अपने गीतों की शुरुआत “जो जश दे, ” हिमवंत देश होल त्रिजुगी नारायण”, “सुधी त कोई न देखदू” गाने गा कर लोगों का भरपूर मंनोजरंन किया ।

इधर मेला समिति ने बताया कि इस मेले में पहली बार युवा तेजतर्रार जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण के सहयोग संपन्न करवाया जा रहा है। मेले में गढ़रतन नरेंद्र सिंह नेगी, उत्तराखंड की स्वर कोकिला मीना राणा, अरविंद चौहान आदि गायकों की लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण एवं लोक गायक डा. नरेंद्र सिंह नेगी के कर कमलों से स्थानीय गायक रामसिंह राणा, सुंदर प्रेमी, अरविंद चौहान आदि गायकों को सम्मानित किया ।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य , अरविंद लाल, प्रदीप कैंतूरा, मनीष राणा,श्रीमती लक्ष्मी , शशि कुमाई, मनोज मीनान, मधु, ग्राम प्रधान तुल्याड़ा, प्रर्मिला प्रधान, दर्शन, राजीव नैन बहुगुणा, के अलावा दर्शकों का हूजूम रहा। साथ ही दीपक विज्लवाँण ने इस मेले को भव्य रूप देने की बात कही और यमनोत्री विधानसभा से चुनाव लडने का ऐलान किया |