

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




आज का राशिफल : 25 दिसम्बर 2021

.मेष


ज़िन्दगी की बेहतरीन चीज़ों को शिद्दत से महसूस करने के लिए अपने दिल-दिमाग़ के दरवाज़े खोलें| चिंता को छोड़ना इसकी ओर पहला क़दम है| जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे| घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा| आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहें |
.वृष


सबकुछ बहुत अच्छा चलेगा| आपके ज्यादातर काम भी आसानी से और शांति से निपट जाएंगे| दोस्तों की मदद से आनंद और मनोरंजन के मौके मिल सकते हैं| अधिकारियों या बुजुर्गों के साथ उपयोगी विचार-विमर्श हो सकता है| किसी नए तरीके से कोशिश करने पर अटका हुआ काम बन सकता है|

.मिथुन

आप परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे| उद्योग में निवेश करेंगे तो वो काफी फायदेमंद साबित होगा| बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा| किसी मित्र का आगमन हो सकता है| पुश्तैनी जायदाद मिलने की संभावना है|
.कर्क

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा| किसी पुराने दोस्त से मिलने आप उसके घर जा सकते हैं| आपको शहर से बाहर यात्रा करने से बचना चाहिए| काम की अधिकता होने के कारण आपको थकान महसूस हो सकती है| बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं|
.सिंह

आज आपको कई दिक़्क़तों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से आप झुंझलाहट और बेचैनी महसूस करेंगे| माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे| उस रिश्तेदार को देखने जाएं, जिसकी तबीयत काफ़ी समय से ख़राब है| एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है|
.कन्या

आज कुछ अलग या नया करने की इच्छा आपके मन में रहेगी| आपको अपने प्रेमी से सहयोग मिल सकता है| अपनी सोच और व्यवहार सकारात्मक रखेंगे, तो ज्यादातर चीजों के नतीजे अपने आप सकारात्मक हो सकते हैं| करियर में आ रही रुकावटें आज दूर हो सकती है| बिजनेस और नौकरी में फायदे के नए और अनपेक्षित मौके आज आपको मिल सकते हैं|
.तुला

आज व्यापार के क्षेत्र में आपको अपार लाभ होगा| भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी| किसी भी कार्य की शुरुआत करने से पहले भगवान शनिदेव का आशीर्वाद लेना ना भूलें जीवन में आपको सफलता अवश्य मिलेगी| वर्तमान परिस्थितियों से खुश व संतुष्ट रहेंगे|
.वृश्चिक

आज आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे| आपको अपनी मेहनत का परिणाम मिल सकता है| आपको किसी कार्य में अपनों की मदद मिल सकती है| आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं|
.धनु

बेकार के ख़यालों में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएं| रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है| बच्चों के साथ समय बिताना ख़ास होगा| घटती घरेलू ज़िम्मेदारी और रुपये-पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है| आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं|
.मकर

किसी एक व्यक्ति के साथ चली आ रही समस्या का समाधान हो सकता है| प्रेमी या जीवनसाथी कोई फरमाइश भी रख सकता है| जिसे आपको पूरा करना होगा. ज्यादा सक्रिय होकर आप कुछ नए काम भी पूरे कर लेंगे| आगे की रूपरेखा बनानी शुरू कर दें| आज ऐसे खासकामों की योजना बनाएं जो आपके कार्यक्षेत्र से जुड़े हुए हो|
.कुंभ

कुंभ राशि आज पारिवारिक मामलों में संभलकर रहें| रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है| आपको मानसिक संतोष मिलेगा| कहीं बाहर आप अपने दोस्तों के साथ वक़्त का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं| संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है| शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी|
.मीन

आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है| आप कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे| आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा| इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदा दे सकता है|


