

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




आज का राशिफल : 24 दिसम्बर 2021

.मेष


आज आपके दांपत्य जीवन में कुछ मतभेद हो सकते हैं, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव होगा, लेकिन वह आज किसी परिवार के वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त हो सकता है।
.वृष


आज का दिन आपके यश और कीर्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप अपने व्यापार में कुछ नई योजनाओं को लांच करेंगे,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे।

.मिथुन

किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आज आप अपने कुछ घर के रुके हुए कार्यों में व्यस्त रहेंगे और अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।
.कर्क

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने किसी परिवार के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका कुछ धन भी व्यय होगा, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनको आज जनसभाएं करने का भी मौका मिलेगा।
.सिंह

आज का दिन राजनीतिक दिशा में कार्यरत लोगों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा, क्योंकि आज उनको कुछ आय के ऐसे स्त्रोत प्राप्त होंगे, जो उनकी आय को दोगना करेंगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति लाभदायक रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा व जीवनसाथी के प्रति प्रेम और गहरा होगा।
.कन्या

आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं के पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है।
.तुला

आज का दिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो विपरीत परिस्थितियों में आपके शत्रु इसका फायदा उठा सकते हैं। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति की मजबूती के लिए व्यवसाय में कुछ नए अवसर ढूंढ लेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य होगा।
.वृश्चिक

आज आपको किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना ही बेहतर होगा,नहीं तो इसमें यह कानूनी हो सकता है, लेकिन आज आपको किसी भी निर्णय को लेने में भी सावधानी बरतनी होगी।
.धनु

आज का दिन आपको बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णयों में आशातीत सफलता दिलाने वाला रहेगा। जीवनसाथी की सलाह से यदि आज आप अपने व्यापार के किसी निर्णय को लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आज आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।
.मकर

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे जिसके कारण आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आज विवाह योग्य जातकों के लिए कुछ बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा भी तुरंत मंजूरी मिल सकती है।
.कुंभ

आज रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे,जिसके कारण आपको लाभ भी अवश्य होगा, लेकिन आप कुछ व्यर्थ की उलझन में फंसे रहेंगे, जिनके कारण आपको कुछ मानसिक तनाव भी हो सकता है, इसलिए आज आपको व्यर्थ की उलझनों को छोड़कर आगे बढ़ना होगा, क्योंकि वह आपके लिए बेकार होंगी।
.मीन

आज का दिन आपकी पारिवारिक मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कुछ बेहतर अवसर हाथ आएंगे, जिसके कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन उनको ऐसा नहीं करना है। यदि ऐसा किया, तो उनके कुछ नये शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं।


