विधानसभा चुनाव को लेकर सीओ रुड़की व प्रभारी निरीक्षक ने की बैठक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रुड़की

कोतवाली सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक व क्षेत्रीय अधिकारी विवेक कुमार के नेतृत्व में बेल्डा गांव में पहुंच कर विधानसभा चुनाव को लेकर गणमान्य लोगों के साथ पंचायत घर में बैठक का आयोजन किया गया | वही गांव के जिम्मेदार लोगों से राय भी ली गई | हालांकि सीओ रुड़की विवेक कुमार के गांव सुरक्षा समिति के सदस्य चौकीदार वह गणमान्य लोगों से आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर राय ली गई | वही माहौल खराब करने व चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करने का सुझाव भी दिया |

गांव स्तर पर छोटे-छोटे झगड़े पूर्व में रंजिश को देखते हुए चुनाव के दौरान माहौल खराब करने वाले अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर सूचनाओं का आदान प्रदान करने के संबंध में भी लोगों से अपील की | ग्राम वासियों से चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण बिंदु व क्षेत्र के संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु सुझाव लिए गए और थाना स्तर पर समस्याओं का वितरण व निस्तारण की बात कही गई | बैठक के दौरान मौजूद रहे धीर सिंह चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, ऋषि पाल चौधरी, धर्मवीर चौधरी, मांगेराम चौधरी, गुलशन, सोनू पंडित चौधरी, अनुज रोड चौधरी, सोनी रोड, सेवा राम मोहम्मद अयूब मिस्त्री आदि लोग मौजूद रहें |