सेंट्रल बैंक में एकाउंट है तो हो जाए सावधान, वरना भुगतना पड़ सकता है बड़ा खामियाजा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – ललित जोशी सहयोगी धर्मा चंदेल

स्थान – नैनीताल

नैनीताल के सेंट्रल बैंक में एक खातेदार के एकाउंट में 36 हजार से ऊपर की रकम चढ़ा दी गयी। इस बात की जब खातेदार को पता चला तो उसने अपने परिवार के सदस्य को तुरंत बैंक भेजा। जिस पर परिवार के सदस्य ने बैंक में संपर्क कर बैंक के कर्मचारी व अधिकारी से वार्ता की साथ ही बैंक की डिटेल माँगी की यह धनराशि कहां से आयी।

जब बैंक कर्मचारी ने पूरी डिटेल दी तो पता चला किसी अन्य खातेदार का पैसा उस व्यक्ति के एकाउंट में जोड़ दिया गया। बैंक के टॉल फ्री नंबर में जब बात की, तब पूरा खुलासा हो पाया। सेंट्रल बैंक में खातेदारों को कोई भी सुविधा उपलब्ध नही है । यहाँ तक एटीएम कार्ड तक जारी नही हो पा रहे हैं। आये दिन खातेदार अपने खाते बन्द कर दूसरे बैंको में खाता खुलवा रहे हैं और खातेदारों के रुपये जमा राशी से काटे जा रहे है। बैंक में हफ्तों-हफ्तों तक कम्प्यूटर खराब रहता है। जिस कारण पासबुक में भी रकम नही चढ़ाई जाती है। जिससे खातेदार काफी परेशनियो का सामना करना पड़ता हैं |