

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

स्थान –उत्तरकाशी

गरीबी क्या होती है और इसमें कैसे जिया जाता है | इसकी कल्पना हम कर भी नहीं कर सकते | लेकिन एक ऐसा परिवार जिनकी हालत ऐसी है कि हम कभी सोच भी नहीं सकते | यह परिवार है खान्सी गांव के विशाल सिंह जी का जिनकी संतान स्वरूप 4 बालिकाएं व सबसे छोटा 1 बालक है। इनका परिवार BPL कार्ड धारक है। परिवार केवल कृषि पर निर्भर है।

विशाल सिंह जी कि प्रथम तीन बालिकाएं विकलांग हैं, जिनमें से तीसरे स्थान वाली बालिका की कुछ दिनों पूर्व दिव्यांगता के कारण मृत्यु हो गयी। सबसे बड़ी बालिका अभी बिस्तर पर इस अवस्था में है कि वह जीवन और मृत्यु के बीच की जंग लड़ रही है। दूसरी बालिका भी हाथ व पैरों से अपंग व मानसिक कमजोरी से ग्रसित है। निर्धनता के कारण विशाल सिंह अपनी बालिकाओं का इलाज तक नहीं करा पा रहे हैं। समस्या यह है कि वह अपनी बालिकाओं को तनिक भी खुला या अकेला नहीं छोड़ सकते | ऐसे में वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों पर कैसे ध्यान देंगे।


लेकिन इन सबके बीच विजय पब्लिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय तुनाल्का नौगांव उत्तरकाशी ने इस परिवार से मुलाक़ात की और परिवार की दयनीय हालत को देखते हुए लक्ष्मी जोशी ने विशाल सिंह जी की आर्थिक मदद की | पर अब सवाल यह उठता है कि आखिर आज इस परिवार की यह हालत कैसे हुई और इसके पीछे कौन है | क्यों हमारे नेता वादे कर भूल जाते हैं । अब चुनाव नजदीक हैं तो सारे नेता एक बार फिर झूठे वादे करेगें | लेकिन 21 साल से आज तक इस परिवार की सुध किसी ने नहीं ली | जो समाज की एक बड़ी निर्बलता को दर्शाता है |



