

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- बाजपुर

बाजपुर के भगत सिंह चौक पर चीनी मिल के मृतक आश्रितों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। जहां भूख हड़ताल कर रहे 6 मृतक आश्रितों में से एक मृतक आश्रित की हालत को गंभीर देखते हुए प्रशासन ने उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है। वहीं मृतक आश्रितों की भूख हड़ताल को नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने समर्थन दिया। बता दें कि बाजपुर चीनी मिल में नियुक्ति की मांग को लेकर चीनी मिल के मृतक आश्रित भगत सिंह चौक पर भूख हड़ताल कर रहे हैं। जहां मृतक आश्रितों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। जहां मृतक आश्रितों की भूख हड़ताल को नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने अपना समर्थन दिया और सरकार से मृतक आश्रितों की मांग को जल्द पूरा किए जाने की मांग की।

इस दौरान मृतक आश्रितों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार से मांग को जल्द पूरा करने की अपील की। वही भूख हड़ताल पर बैठे 6 मृतक आश्रितों में से एक मृतक आश्रित विशाल की हालत को गंभीर देखते हुए प्रशासन ने उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार चीनी मिल के मृतक आश्रितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतक आश्रितों की मांग क्षेत्र के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे और प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी है लेकिन इसके बावजूद भी इनकी मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। जिससे मृतक आश्रितों का उत्पीड़न हो रहा है।



