

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – सचिन गुप्ता

स्थान – लालकुआ

लालकुआ विधायक नवीन दुम्का ने जानकारी देते हुए बताया कि वह देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को लालकुआं वासियों को मालिकाना हक देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया । उन्होंने बताया प्रथम चरण में लालकुआं के 10 लोगों को मालिकाना हक प्रदान किया गया है जिससे हक मिलने के लिए रास्ता खुल गया है। उन्हें आगामी 20 दिसंबर को लालकुआं तहसील में स्वयं उन्हें उनके पट्टे सौपेंगे । उन्होंने इस बड़े कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सहित भाजपा सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है।


जिन 10 लोगों को मालिकाना हक प्रदान किया है उन्होंने बताया कि मालिकाना हक के आवेदन करने की तिथि अगले 1 साल के लिए बढ़ा दी गई है। उप जिलाधिकारी लालकुआं ने बताया की 2016 के शासनादेश के आधार पर पत्रावली प्रेषित की गई थी, जिसे जिलाधिकारी ने स्वीकृत कर दिया । जिसमें राजकुमार सेतिया, अमरनाथ भाटिया, सुभाष खुराना, शालिग्राम गुप्ता, मंजू भाकुनी, प्रेमा तिवारी, तसव्वुर हुसैन, कांता प्रसाद, भवानी तिवारी तिवारी, माधवानंद पनेरु व फाइल सही पाई गई। जिसके बाद जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग के सहयोग से सन 2000 के सर्किल रेट के आधार पर 10 लोगों को मालिकाना हक स्वीकृत करते हुए पट्टे जारी किये | इधर क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और क्षेत्रीय विधायक को धन्यवाद दिया है।


