

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- विशेष शर्मा

स्थान- बाजपुर

सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध के चलते बाजपुर में दूसरे दिन भी सभी सरकारी बैंकों की हड़ताल देखने को मिली। जहां बैंक कर्मचारियों ने बैंकों को बंद कर सरकार से सरकारी बैंकों का निजीकरण न करने की मांग की। वहीं बैंक कर्मचारियों ने अर्द्ध सरकारी और निजी बैंकों को भी बंद करा कर आंदोलन में सहयोग करने की अपील की।

बता दें कि सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में लंबे समय से बैंक कर्मचारी सरकार से मांग कर रहे हैं। वहीं बैंक यूनियन के आह्वान पर बाजपुर में सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाते हुए बैंकों में ताले लगा रखे हैं। यही कारण है कि बैंक कर्मचारियों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। जहां बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


वही सरकारी बैंक कर्मचारियों ने अर्द्ध सरकारी और निजी बैंकों को बंद कराया। इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहां मौजूद बैंक कर्मचारी सुरेश शुक्ला ने बताया कि सरकार सरकारी बैंकों को प्राइवेट करके. बड़े उद्योग घराने के मालिकों को लाभ पहुंचाना चाहती है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



