

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान-खटीमा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के बैनर तले स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।


स्वास्थ्य कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार करने से खटीमा में टीकाकरण और बॉर्डर पर कोरोना जांच ठप हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आउटसोर्सिंग में कुल 52 कर्मचारी कार्यरत है जो कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं सभी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकारी अस्पताल में धरना प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार कर रहें स्वास्थ्य कर्मियों की मांग है

कि हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड व कैडर निर्धारण के साथ ही आउटसोर्स को तत्काल प्रभाव से खत्म कर नियुक्त सभी कर्मियों को समिति के माध्यम से एनएचएम में शामिल किया जाए। अपनी इन दो प्रमुख मांगों को लेकर एनएचएम के तहत कार्यरत सभी कर्मचारी सात दिसंबर से 9 दिसंबर तक कार्य बहिष्कार करते हुए अस्पताल परिसर में ही रहेंगे और 10 दिसंबर से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे |



