कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जिला अधिकारी ने की बैठक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- मनीष

स्थान- पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने गुरुवार को जिला कार्यालय सभागार में कोविड-19 के नए वेरियन्ट (8.1.1.529) के संक्रमण की रोकथाम के सम्बंध में अधिकारियों के साथ एक बैठक कर इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियों और यथा समय पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि आम नागरिकों को कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूक किया जाए, प्रत्येक व्यक्ति को मास्क का उपयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराए जाने के लिए प्रेरित करना और जिन व्यक्तियों द्वारा मास्क का उपयोग नहीं किया जा रहा है,उन्हें निःशुल्क मास्क वितरित करते हुए चेतावनी दी जाए | इसके साथ ही पुनः मास्क का प्रयोग न किए जाने पर चालान किया जाए |

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विकास खण्ड मुख्यालय में कोविड कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए 24 घंटो में तीन शिफ्टों में कार्मिकों की तैनाती करते हुए पॉजिटिव व्यक्ति की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जाए | घाट,पनार, सेराघाट चौकोड़ी,ऐंचोली समेत सीमाओं में आने वाले व्यक्तियों की कोविड जांच भी की जाए | उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा प्रभारी, अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के चिकित्सालयों में दवा व अन्य चिकित्सा सामग्री, उपकरणों की भी जांच कर, दो दिन के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। गांव स्तर पर पूर्व में बनाई गई कोविड समिति को भी एक्टिव किया जाए | सैम्पलिंग व वैक्सीनेशन को बढ़ाए जाने के लिए सभी उपजिलाधिकारी, एमओआईसी व खण्ड विकास अधिकारी तहसील स्तर पर बैठक कर प्लान तैयार कर लें | उन्होंने स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग को सभी निजी विद्यालयों में कोविड सैम्पलिंग कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय यात्रियों की सघन रूप से मॉनीटरिंग व कोविड-19 टेस्टिंग की जानी आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए हैं, कि कोविड-19 के नियंत्रण हेतु जिले में सैम्पलिंग बड़ाई जाए । मास्क काउपयोग व सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन हेतु भी लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाना सुनिश्चित हो। नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका वाहन के माध्यम से प्रसारित करें। जिलाधिकारी ने जिले के आम नागरिकों से अपील की है कि वह कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क उपयोग करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन भी करें। जिन व्यक्तियों द्वारा अभी तक कोरोना का दूसरा टीका नहीं लगा है, वह शीघ्र ही टीका लगा लें।
बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट नंदन कुमार, सीएमओ समेत वर्चुअल के माध्यम से सभी उपजिलाधिकारी, एमओआईसी आदि उपस्थित रहे।