

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – दीपक अधिकारी
स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी के नगर निगम में बोर्ड बैठक को लेकर नाराज कुछ पार्षदों ने नगर निगम के बाहर मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । नाराज पार्षदों का कहना है कि नगर निगम के कार्यों में भ्रष्टाचार किये जा रहें है |


अलाव के नाम पर दस लाख खर्च किये गये है, लेकिन दिसंबर महीने में निगम क्षेत्र में कहीं भी अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है और मेयर आयोजित बोर्ड बैठकों में भाजपा समर्थित पार्षदों को छोड़कर अन्य पार्षदों की अनदेखी की जा रही है । पार्षद रवि जोशी और नरेंद्र सिंघ रोडू का कहना है कि तीन साल बाद आज तीसरी बोर्ड बैठक की जा रही है | उनके वार्डों में सडक, बिजली, पानी अस्त व्यस्त स्थिति में पडे हुए हैं |


वहीं बोर्ड बैठक के आयोजन किए जाने पर मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला का कहना है कि नगर निगम क्षेत्र में हर जगह बृहद स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें विरोध भी होते रहते है | उनका कहना है कि विकास को लेकर आज बोर्ड बैठक में 12 प्रस्ताव लाये जा रहे हैं ।


