

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



स्थान- लालकुआं
रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

आम आदमी पार्टी ने लालकुआं में रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन करते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया है । गुरुवार को आम आदमी पार्टी लालकुआं तहसील के निकट एकत्र हुई |


जिसके बाद उन्होंने नगर के मुख्य मार्ग पर शक्ति प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली | रैली का समापन घोड़ानाला बिन्दुखत्ता में किया गया गया | जहाँ विशाल सभा का आयोजन करते हुए मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व विधायक दिनेश मोहनिया ने सभा को सम्बोधित करते हुए आम आदमी पार्टी की घोषणाओं को बताया ।


इस दौरान प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जिस प्रकार से काम करके दिखाया है, ठीक उसी तरह से उत्तराखण्ड में भी काम करके दिखायेगी | दिल्ली की ही तर्ज पर उत्तराखण्ड में भी अच्छी रोड, मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी उपलब्ध कराया जायेगा | उत्तराखण्ड में भी आम आदमी पार्टी विकास करके दिखाएगी |


