ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- पंकज सक्सेना
स्थान- हल्द्वानी
हल्द्वानी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया | जिसमें हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य और छत्तीसगढ़ ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की टीम ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की |

इस दौरान यशपाल आर्य ने बताया कि पिछले साढे 4 सालों से भाजपा केवल मन की बात बता रही है | जिसके चलते प्रदेश कांग्रेस कमेटी, राजस्थान ऑल इंडिया प्रोफेशन कांग्रेस कुमाऊं मंडल कांग्रेस कमेटी और छत्तीसगढ़ ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के ने तय किया कि 3 दिनों के भीतर सभी वर्ग के लोगों की मन की बात जानी जाएगी | उसके बाद कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र बनाया जाएगा | जिसके लिए कांग्रेस ने एक टोल फ्री नंबर भी चालू किया है | इसमें सभी लोग अपने मन की बात बताएंगे और उसके बाद ही कांग्रेस का प्रतिज्ञापत्र बनाया जाएगा, जो जन-जन तक लोगों के बीच पहुंचाया जाएगा |

जिस प्रकार से भाजपा के द्वारा केवल भ्रष्टाचार, भू-माफिया और गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया गया है , उसका जवाब जनता उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में देगी और उत्तराखंड में 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी | आगामी 14 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चौथे चरण में प्रवेश कर हमारा प्रतिज्ञापत्र लोगों के बीच पहुंच जाएगा जिसमे सभी लोगों के मन की बात बताई जाएगी |

