आम आदमी पार्टी का भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – राजू सहगल

स्थान – किच्छा

उधम सिंह नगर के किच्छा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और किच्छा के भाजपा विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। किच्छा में आप पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह और आप नेता जनार्दन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जनता जगाओ – किच्छा बचाओ यात्रा का आयोजन किया।

आप कार्यकर्ताओं ने अभियान के तहत दो पहिया व चार पहिया वाहनों के साथ क्षेत्र में जुलूस निकालते हुए भाजपा सरकार व किच्छा विधायक पर तमाम गंभीर आरोप लगाए। जुलूस के बाद आप कार्यकर्ताओं ने नगर के रोडवेज बस स्टैंड पर धरना देते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। किच्छा में प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक ने झूठी घोषणाएं और जुमलेबाजी कर जनता को मात्र गुमराह करने का काम किया गया |

जबकि किच्छा क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा है और पिछले 12 वर्षों से खुरपीया फार्म की हजारों एकड़ जमीन बंजर पड़ी हुई है | लेकिन भाजपा सरकार के पास कोई भी विजन नहीं है और 3 साल पहले गौला नदी पर लाखों रुपए की लागत से रपटा पुल का निर्माण कराया गया था, जिसमें भ्रष्टाचार होने के चलते कुछ ही महीनों में रपटा पुल गौला नदी में समा गया | और वर्तमान में मौके पर भाजपा विधायक के संरक्षण में खनन का खुलेआम खेल चल रहा है। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि किच्छा के रोडवेज बस स्टैंड की बेशकीमती भूमि को विकास प्राधिकरण के हवाले कर भूमि की बंदरबांट करने की स्थानीय विधायक तैयारी कर रहे है। उन्होंने कहा कि किसी कीमत पर किच्छा के रोडवेज बस स्टैंड को उजड़ने नहीं दिया जाएगा।