

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- (ललित जोशी-सहयोगी धर्मा चन्देल)

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊँ आयुक्त कार्यालय में देर सांय कुमाऊँ मंडलायुक्त दीपक रावत ने मां नयना देवी के आशीर्वाद के साथ कुमाऊं आयुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सबसे पहले मां नयना देवी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया।


जिसके बाद दीपक रावत आयुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कुमाऊं आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान दीपक रावत ने मंदिर में मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि उनका प्रयास जनता की समस्याओं का धरातल पर निस्तारण करने के साथ ही स्वच्छ व जवाबदेह प्रशासन बनाना रहेगा। साथ ही कुमाऊं में कानून व्यवस्था को नियंत्रित करना रहेगा। कुमाऊं के अंतिम जिले तक सरकार की विभिन्न योजनाओं को पहुंचा कर जनता की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी योजनाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र पर्यटन के लिए देश-विदेश में जाना जाता है। जिसको देखते हुए उनके द्वारा कुमाऊं के सभी पर्यटक स्थलों पर इको फ्रेंडली पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर आयुक्त प्रकाश चंद्र, उपजिलाधिकारी प्रतीक जैन, सी.ओ शांतनु पाराशर समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।



