हल्द्वानी में शनिवार खड़गे की जनसभा

हल्द्वानी में शनिवार खड़गे की जनसभा

स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार हल्द्वानी पहुंचेंगे। वह रामलीला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने इस कार्यक्रम को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के शंखनाद के तौर पर पेश किया है।

खड़गे के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। पार्टी नेताओं का दावा है कि जनसभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। सभा को सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर लगातार तैयारियां की जा रही हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दोपहर करीब 12 बजे रामलीला मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

जनसभा के दौरान कांग्रेस प्रदेश की भाजपा सरकार और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपना राजनीतिक एजेंडा सामने रख सकती है। पार्टी नेताओं की ओर से पहले ही संकेत दिए गए हैं कि इस सभा के जरिए प्रदेश में 2027 के चुनावी अभियान को गति दी जाएगी।