

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान- सितारगंज

सितारगंज में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर संविधान दिवस मनाया। सभी ने भीमराव अंबेडकर को याद किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ॰ भीमराव अंबेडकर की 125 वीं जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस सम्पूर्ण भारत में मनाया गया जिसके बाद 26 नवम्बर 2015 से प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जा रहा है।
इससे पहले इसे राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था।

संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया। वहीं संविधान संपूर्ण भारत में 26 जनवरी 1950 को पूर्ण रूप से लागू किया गया था।



